Advertisement
जम्मू एवं कश्मीर : अनंतनाग में मुठभेड़, आतंकवादी ढेर, हथियार बरामद
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर हो गया। अज्ञात संख्या में आतंकवादियों ने शुक्रवार रात को अचाबल क्षेत्र में पुलिसचौकी पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
प्रशासन के मुताबिक, ‘‘मृतक के पास से हथियार बरामद किया गया है और उसकी पहचान यारीपोरा गांव के बिलाल अहमद के रूप में की गई है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।’’
पुलिस के मुताबिक, अहमद तीन महीने पहले ही लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। वह सुरक्षाबलों पर कई आतंकवादी हमलों में शामिल था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement