Jammu and Kashmir Liberation Front chief Yasin Malik arrested in Srinagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलगाववादी नेता यासीन मलिक श्रीनगर में गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 24 जून 2017 3:41 PM (IST)
अलगाववादी नेता यासीन मलिक श्रीनगर में गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेकेएलएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि मलिक को मैसुमा इलाके में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ज्ञातव्य है कि मलिक एक वर्ष से ज्यादा समय से हुर्रियत नेताओं सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारुक के साथ मिल कर कश्मीर घाटी में अलगाववादी प्रतिरोध का नेतृत्व कर रहे हैं। यासीन मलिक को ईद के मौके पर संवेदनशीलता को देखते हुए गिरफ्तार किया गया है। मलिक को पुलिस ने मैसुमा इलाके में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। ज्ञातव्य है कि घाटी में आतंकियों के लगातार मारे जाने के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement