Jammu and Kashmir Highway closed, landslide death due to landslide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:16 pm
Location
Advertisement

भूस्खलन से जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग बंद, एक शख्स की मौत

khaskhabar.com : मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 12:27 PM (IST)
भूस्खलन से जम्मू एवं कश्मीर राजमार्ग बंद, एक शख्स की  मौत
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार को भूस्खलन से एक शख्स की मौत हो गई। भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद करना पड़ा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिग्दोल क्षेत्र में पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के चलते पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आकर जेसीबी मशीन के एक ऑपरेटर की मौत हो गई। पर्यटकों को जम्मू एवं श्रीनगर नियंत्रण कक्ष से संपर्क किए बिना कोई यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

परिवहन विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘भूस्खलन का मलबा हटाने और राजमार्ग को साफ करने के लिए कर्मियों और मशीनों को भेजा गया है।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement