Advertisement
जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी की संभावना
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों में राज्य में बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच रविवार को राज्य के न्यूनमतम तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "सोमवार से हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है।" उन्होंने कहा, "तीन नवंबर को हुई बारिश व बर्फबारी की तुलना में इस बार कम बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।"
रात में आंशिक रूप से बादल के छाए रहने से राज्य के तापमान में सुधार हुआ। श्रीनगर और जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2 डिग्री और 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में तापमान 0.7 डिग्री व गुलमर्ग में शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
लेह कस्बे में तापमान शून्य से 1.3 डिग्री नीचे और कारगिल में 6.6 दर्ज डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि जम्मू क्षेत्र के कटरा में 12.4 डिग्री, बटोटे में 7.6 डिग्री, बनिहाल 4.6 डिग्री सेल्सियस और भदेरवाह 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement