Jammu and Kashmir administration imposed PSA on Ex IAS officer Shah Faesal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लगाया पूर्व आईएएस फैसल पर PSA

khaskhabar.com: शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 10:46 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लगाया पूर्व आईएएस फैसल पर PSA
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पूर्व आईएएस शाह फैसल पर पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट (PSA) लगा दिया है। शाह फैसल पर PSA के तहत मुकदमा दर्ज किया है। IAS की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने वाले शाह फैसल जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (JKPM) के अध्यक्ष हैं। आपको बताते जाए कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद शाह फैसल को पिछले साल 14 अगस्त को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें कस्टडी में लेकर एमएलए हॉस्टल में रखा गया, अभी ये तय नहीं है कि शाह फैसल को उनके घर में शिफ्ट किया जाएगा अथवा एमएलए हॉस्टल में ही रखा जाएगा। इससे पहले प्रशासन ने हाल ही में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, पीडीपी नेता और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, अली मोहम्मद सागर, सरताज मदनी, हिलाल लोन और नईम अख्तर पर भी पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement