Jammu and Kashmir : Pakistan violates ceasefire along LoC in Poonch district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:29 am
Location
Advertisement

बाज नहीं आ रहा पाक, फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत ने दिया जवाब

khaskhabar.com : सोमवार, 16 सितम्बर 2019 10:32 AM (IST)
बाज नहीं आ रहा पाक, फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत ने दिया जवाब
श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलवामा हमले के बाद भारत की ओर से बालाकोट में तगड़ी कार्रवाई की गई थी। हालांकि इसके बावजूद पाकिस्तान सुधरना नहीं चाहता। वह पिछले महीने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद और बौखला गया है। वह लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात 10 बजे के बाद जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के बालाकोट मेंढर सेक्टर में जबरदस्त फायरिंग की। भारत ने भी इसका करारा जवाब दिया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर वायोलेशन लगातार जारी है। देर रात फिर से पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और छोटे हथियारों से हमला बोला।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement