Jammu and Kashmir : Ceasefire violation by Pakistan in Sunderbani sector of Rajouri district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:17 am
Location
Advertisement

राजौरी : पाकिस्तान ने फिर किया सीज फायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्यवाही

khaskhabar.com : रविवार, 18 अगस्त 2019 7:51 PM (IST)
राजौरी : पाकिस्तान ने फिर किया सीज फायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्यवाही
श्रीनगर। पाकिस्तान ने फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय सीमा पर फायरिंग कर रही हैं। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर ( Nowshera Sector) में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन (Seasefire) किया था, जिसमें 1 भारतीय जवान शहीद हो गया था।

शुक्रवार सुबह 6:30 पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की आेर से भारतीय सीमा पर मोर्टार दागे। जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाब देते हुए कई पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिकों को भी नुकसान हुआ है। भारतीय सेना के एक जवान संदीप थापा ने पाकिस्तानी गोलीबारी में अपनी जान गंवा दी। 35 वर्षीय संदीप देहरादून के निवासी थे और वह पाकिस्तान सेना की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement