Advertisement
जम्मू : कर्फ्यू में 3 घंटे के लिए ढील, शैक्षणिक संस्थान बंद, परीक्षाएं स्थगित
जम्मू। जम्मू में बुधवार को कर्फ्यू में तीन घंटे के लिए ढील दी गई है। इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और बुधवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एम.के. सिन्हा ने कहा कि पुलवामा में 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद 15 फरवरी से लगे कर्फ्यू में जिले के सभी भागों में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ढील दी गई है। छूट की अवधि समाप्त होने के बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
15 फरवरी को पुलवामा हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान शरारती तत्वों द्वारा कश्मीर घाटी के नंबर प्लेट वाले कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिए जाने और अन्य को क्षतिग्रस्त करने के बाद शहर में कर्फ्यू लगाया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement