jalore news : Pyareshwari of Congress won 931 votes in the District Council elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला परिषद उपचुनाव में कांग्रेस की प्यारेश्वरी 931 मतों से जीती

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 8:12 PM (IST)
जिला परिषद उपचुनाव में कांग्रेस की प्यारेश्वरी 931 मतों से जीती
जालोर। जिला परिषद के वार्ड 31 के उपचुनावों की मतगणना गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय में की गई। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्यारेश्वरी 931 मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित की गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अनिल गुप्ता ने बताया कि जालोर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 31 (अजा महिला) के उप चुनावों की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में की गई। मतगणना पांच टेबल पर सात राउंड में पूर्ण हुई। ईवीएम से की गई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्यारेश्वरी को 5 हजार 294 मत मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी पंखु कुमारी उर्फ पंखुबाई को 4 हजार 363 मत मिले, जबकि 10 हजार 43 कुल मतों में से 386 मत नोटा को मिले। विजयी प्रत्याशी प्यारेश्वरी को निर्वाचित घोषित होने का प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही शपथ ग्रहण भी करवाई। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement