Advertisement
जेटली बोले, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की कोई तुलना नहीं
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को यहां कहा कि आज के राजनीतिक परि²श्य में भारत के विकास हेतु प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की कोई तुलना नहीं है। जेटली डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। जेटली के अलावा भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल, महासचिव मुरलीधर राव और भूपेंद्र यादव ने भी देशभर से आए 1000 से अधिक युवा मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित किया। भाजयुमो की अध्यक्ष पूनम महाजन ने कार्यशाला की अध्यक्षता की ।
जेटली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास है कि युवा मोर्चा, 'विजय लक्ष्य 2019' का नेतृत्व कर एक बार पुन: देश में भाजपा की सरकार स्थापित करने का काम करेगा और नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनवाने में सफलता प्राप्त करेगा। यह गर्व का विषय है कि हिंदुस्तान में नरेन्द्र मोदी जैसे निर्णायक प्रधनामंत्री हैं, जो भारत प्रथम के एजेंडा के साथ काम करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement