Advertisement
जेटली ने बतौर वित्त मंत्री कार्यभार संभाला

कार्यभार संभालने के बाद जेटली अगले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल को संबोधित करेंगे जहां वह प्रथागत पोस्ट बजट बैठक में बजट के बारे में जानकारी देंगे।
वहीं, शुक्रवार सुबह जेटली कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए जिसे जम्मू एवं कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर एक दिन पहले हुए आतंकवादी हमले पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था।
जेटली का ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में 14 मई 2018 को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
जेटली के इलाज के दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों का अस्थायी प्रभार सौंपा गया था।
गोयल ने अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का आखिरी बजट एक फरवरी को पेश किया था।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


