Advertisement
जैसलमेर कभी हुआ करता था महासमुद्र, आज भी मौजूद हैं प्रमाण

जैसलमेर का आकल लकड़ी केे जीवाश्म 18 करोड़ साल पुराने है। जैसलमेर शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित और यह पार्क 21 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। पर्यटक यहां पर पेड़ के तनों के विशाल जीवाश्म और प्राचीन समुद्री शंख देख सकते हैं। पुरातात्विक विभाग के प्रशासन में भविष्य की खुदाई में और अधिक जीवाश्मों के मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर के और देश दुनिया के वैज्ञानिक यहाँ आ चुके हैं तथा जैसलमेर में समुद्र होने की बात का अध्ययन करके गए हैं। यहां आने के साथ ही उन्हें यहां समुद्र होने के चिन्ह भी मिले हैं।
कभी बहता था अथाह समुद्र
जानकारों के अनुसार आज से करीब 18 करोड़ साल पहले भारत एशिया के बीच में टेथिस सी नाम का समुद्र था। जोशियम काल में मेरियन ट्रांसप्लेशन हुआ जिसमें समुद्र में रहने वाले जीवों के पदचिन्ह हमें मिल रहे हैं। जैसलमेर के विस्तृत भूभाग में जहां आज रेत के धोरे है वहां कभी पानी हिलोरे मारता था। उसी समय में पानी होने का सबूत शंख शीप के पदचिन्ह है। पूर्व में भी इस बारे में कई पदचिन्ह संकेत मिले है। जिस पर अभी भी शोध चल रहा है। जो ये पुष्टि करता है की यहां कभी महासमुद्र हुआ करता था और यहां डायनासोर का भी वास था। इन सब चीजों को देखने के लिए जैसलमेर में कई देसी विदेशी सैलानी यहां आते हैं तथा अचरज से भर जाते हैं।
Advertisement
जैसलमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



