Jairam Thakur said for him the nation paramount - Pandit Sukh Ram family-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 12:07 pm
Location
Advertisement

जयराम ठाकुर ने कहा उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि- पंडित सुखराम के लिए परिवार

khaskhabar.com : गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 5:26 PM (IST)
जयराम ठाकुर ने कहा उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि- पंडित सुखराम के लिए परिवार
मण्डी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि, उसके बाद ही उनका परिवार, जबकि पण्डित सुखराम के लिए परिवार का हित सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज मण्डी जिले के कोटली (साई गल्लू) में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के सदस्य होने के चलते अपना नैतिक दायित्व को निभाएं और लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पण्डित सुखराम एक वरिष्ठ नेता है, परन्तु उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि अब उनका दौरा गुजर चुका है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि वे मण्डी तथा मण्डी वासियों के स्वाभिमान के स्थान पर अपने परिवार को अधिमान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के इस पढ़ाव में पण्डित सुखराम पौत्र मोह से ग्रस्ति होकर अपना, अपने पुत्र का तथा अपने पौत्र का राजनीतिक भविष्य संकट में डाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. सुखराम के समर्थक कुछ दिल्ली से अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि देवभूमि हिमाचल की जनता शांति को समझती है धमकी नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. सुखराम कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में उनके कारण ही मंडी से भाजपा को ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई, लेकिन उनका भ्रम इस लोकसभा चुनाव में अवश्य टूटेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement