Advertisement
लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी भारतीय जनता पार्टी : जयराम ठाकुर

मंडी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी, इसी भय से प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान से भागना पड़ा। कांग्रेस के नेताओं ने लोकसभा के टिकट के लिए एक-दूसरे को धकेलने का काम किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रविवार को जिला मंडी के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी इच्छा से नहीं बल्कि हाईकमान के आदेश का पालन करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी नेता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व विकासात्मक कार्यों को देखकर बौखला गए हैं। ऐसे में वे बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन प्रदेशवासी जानते हैं कि भाजपा सरकार ने राज्य का चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास रथ के पहिए थमने नहीं दिए जाएंगे, इसके लिए भाजपा सरकार वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान अखबार के पहले पन्ने पर अदालतों में नेताओं की पेशियों की खबर प्रकाशित होती थी और अब भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की खबरें छपती हैं। इससे पूर्व और वर्तमान सरकार का अंतर स्पष्ट होता है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। मोदी सरकार ने उज्ज्वल भारत के निर्माण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। वहीं केंद्र की पूर्व कांग्रेस सरकार ने देशहित नहीं बल्कि घोटालों के आंकड़ों का ग्राफ बढ़ाया है। यही नहीं कांग्रेस ने इस बार अपने घोषणा पत्र में सैनिक विरोधी वायदे किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में उन वायदों का जिक्र किया गया है जिससे सैनिकों की शक्तियां कम होगी तथा कश्मीर में पत्थबाजों के हौसले बुलंद होंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस राष्ट्रहित नहीं बल्कि सत्ता हासिल करना चाहती है। वहीं पीएम मोदी ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए सराहनीय कदम उठाए हैं। देश व सेना को नजर उठाकर देखने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करारा जवाब दिया है। इस अवसर पर पांच परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल होने पर सभी सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने बतौर सांसद क्षेत्र के विकास के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि सरकाघाट निवासियों से भाजपा प्रत्याशी को इस लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
मंडी
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features