Advertisement
मसाला चौक पर ‘यूथ बैंड 2-फ्यूजन इन हिंदी रॉक’ कार्यक्रम में झूमे दर्शक
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से शनिवार रात 8 बजे एम्फीथिएटर (मसाला चौक), रामनिवास बाग, जयपुर में ‘यूथ बैंड 2-फ्यूजन इन हिंदी रॉक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यूथ बैंड 2 में बंदेया-द बैंड एवं ए-7 नोट म्यूजिक बैंड ने दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। दीप प्रज्वलन जेडीए के आयोजनकर्ता सुनील व्यास व रिफ फिल्म क्लब के फाउंडर सोमेंद्र हर्ष ने किया।
बंदेया-द बैंड में रोहित पाठक सिंगर के साथ गिटार पर अंकुश शर्मा, रितिक सोमानी, सिन्थसाइजर पर अतुल, ड्रम पर अभिषेक कुमार ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ए 7 नोट म्यूजिक बैंड के सिंगर आयुष भनोट और इरफान खान ने गिटार व की बोर्ड पर प्रस्तुति दी। अतीफ असलम, अरिजीत, किशोर कुमार मेडले, पंजाबी डांसिंग सांग हाई रेटेड गबरू, नखरा और मीका सिंह के सांग्स सुनाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इसमें सगीर खान, वसीम खान, फारुख खान ने साथ दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन रिफ फिल्म क्लब की मैनेजिंग ट्रस्टी अंशु हर्ष ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement