jaipur news : Wonderful Presentation of Landwehr band of Switzerland on The Albert Hall-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 4:25 pm
Location
Advertisement

स्विट्जरलैंड के लैंडव्येहर बैंड ने अल्बर्ट हॉल पर दी मनमोहक प्रस्तुति

khaskhabar.com : शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 10:28 PM (IST)
स्विट्जरलैंड के लैंडव्येहर बैंड ने अल्बर्ट हॉल पर दी मनमोहक प्रस्तुति
जयपुर। स्विट्जरलैंड के फ्रीबॉर्ग शहर के राजकीय विंड आर्केस्ट्रा बैंड ‘लैंडव्येहर’ ने जयपुर शहर के अल्बर्ट हॉल पर शनिवार शाम अपनी मनमोहक प्रस्तुति से शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड के 120 सदस्यों द्वारा वेस्टर्न क्लासिकल, वेस्टर्न पॉपुलर, इण्डियन क्लासिकल तथा फ्यूजन धुनों के साथ कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

पर्यटन विभाग के समन्वय में आयोजित इस कन्सर्ट में परंपरागत स्विस धुनों के साथ पुरानी भारतीय लोकप्रिय फिल्मी धुनों की आकर्षक प्रस्तुति की गई। ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त स्लम डॉग मिलेनियर फिल्म के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गीत - जय हो की धुन पर दर्शक झूम उठे। वर्ल्ड फेमस ऑकेस्ट्रा के बैंड प्रेसिडेंट बेनडिक्ट हायोज ने बताया कि भारत- स्विट्जरलैंड मैत्री कार्यक्रम के तहत दोनों देशों के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement