jaipur news : Three National Tourism Awards to Rajasthan on World Tourism Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:06 am
Location
Advertisement

विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान को मिले तीन राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

khaskhabar.com : गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 6:33 PM (IST)
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान को मिले तीन राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार
जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अल्फांस के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार वितरण समारोह में राजस्थान को विभिन्न श्रेणियों में तीन पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। राजस्थान के प्रमुख पर्यटन सचिव कुलदीप रांका एवं पर्यटन निदेशक प्रदीप बोरड़ तथा संयुक्त निदेशक पुनिता सिंह ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फांस के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किए।
राजस्थान को वर्ष 2016-17 में पर्यटन के समग्र विकास में पर्यटन के बेस्ट स्टेट श्रेणी में गोवा के साथ ज्वाइन्ट विनर के रूप में तृतीय पुरस्कार मिला है। इसी प्रकार राजस्थान पर्यटन की वेबसाइट को सूचना प्रौद्योगिकी टेक्नोलॉजी के सोशल मीडिया, मोबाइल-एप एवं वेब साइट में प्रयोग के नवाचार के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही राज्य को बेस्ट फिल्म प्रमोशन फ्रेंडली स्टेट की श्रेणी में भी पुरस्कार प्रदान किया गया।

गैर सरकारी संस्थान भी पुरस्कृत




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement