jaipur news : The history of Indian textiles will be seen in Textile Exhibition in jawahar kala kendra jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:38 pm
Location
Advertisement

टेक्सटाइल एग्जीबिशन में दिखेगा भारतीय वस्त्रों का इतिहास

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 जून 2018 6:51 PM (IST)
टेक्सटाइल एग्जीबिशन में दिखेगा भारतीय वस्त्रों का इतिहास
जयपुर। भारतीय वस्त्रों के इतिहास को दर्शाती टेक्सटाइल एग्जीबिशन ‘न्यू ट्रेडिशंस : इन्फ्लुएंसेस एंड इंस्पीरेशंस इन इंडियन टेक्सटाइल्स 1947-2017’ की शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में शुरुआत हुई। यह प्रदर्शनी मयंक मानसिंह कौल द्वारा क्यूरेट की गई है और रेहा सोढ़ी द्वारा डिजाइन की गई है। जेकेके द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 31 जुलाई तक चलेगी और सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर सुबह 11 से शाम 7 बजे तक देखी जा सकेगी।
इस अवसर पर कौल ने बताया कि जब पारंपरिक वस्त्रों की बात आती है तो अधिकांश लोग मानते हैं कि वस्त्र उद्योग में अधिक बदलाव नहीं आया है। हालांकि गत 50 से 60 वर्षों में इस क्षेत्र में अत्यधिक गतिशीलता एवं नवीनता देखने को मिली है, जिसे दर्शाना इस एग्जीबिशन का लक्ष्य है। यहां प्रदर्शित कलाकृतियों को संबंधित वस्त्रों के ऐतिहासिक परिदृश्य को वर्तमान समय से जोड़ने का प्रयास किया गया है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement