jaipur news : statement of congress state president sachin pilot against rajasthan BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:13 pm
Location
Advertisement

‘रस्सी जल गई पर बल नहीं गया, धनबल और बाहुबल भी नहीं आ रहा काम’

khaskhabar.com : गुरुवार, 31 मई 2018 10:20 PM (IST)
‘रस्सी जल गई पर बल नहीं गया, धनबल और बाहुबल भी नहीं आ रहा काम’
बाड़मेर। कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश में जिस जिम्मेदारी के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रही है, उसके परिणामस्वरूप भाजपा का धनबल व बाहुबल भी भाजपा के किसी काम नहीं आ रहा है। देश व प्रदेश में हुए उप चुनावों में भाजपा की लगातार हो रही हार से साफ पता चलता है कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को निराशा के अलावा कुछ नहीं दिया है। वादाखिलाफी पर उतरी भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता व नेता संकल्पबद्ध हैं।

यह बात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को बाड़मेर जिले की विधानसभा क्षेत्र पचपदरा में आयोजित मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सारी मर्यादाओं को छोड़कर अनर्गल बयानबाजी कर आम जनता का अपमान कर रहे हैं और घमंड में चूर होकर अपने ही साथी विधायकों तक के प्रति अनुचित टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान की मौत के पीछे मुआवजा प्राप्त करने को कारण बताकर धरती पुत्र का अपमान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के एक विधायक ने लोगों को तस्करी करने की सलाह तक दे डाली है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के नेता ओछी सोच का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन कर बूथ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि भाजपा सरकार की निरंकुशता व वादाखिलाफी को लेकर आम जनता के बीच सरकार का भांडा फोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे मजबूत इकाई बूथ है और बूथ संभालने वाले कांग्रेसजनों का सम्मान कायम रखने के लिए कांग्रेस का केन्द्र व राज्य संगठन कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो चुकी है, राजधानी में आई एक दिन की बारिश से सड़कों के धंसने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे पता चलता है कि करोड़ों रुपए के विकास के नाम पर जनता को छला जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement