jaipur news : Provide the benefits of development work and schemes to the people of rajasthan : Chief Minister vasundhara raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:19 am
Location
Advertisement

विकास कार्यों और योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 मई 2018 4:03 PM (IST)
विकास कार्यों और योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : मुख्यमंत्री
जयपुर। प्रदेशभर से आए पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 8 सिविल लाइंस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। राजे ने इन कार्यकर्ताओं से कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पेयजल सहित सभी आधारभूत क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम हुआ है। मंच के कार्यकर्ताओं पर यह जिम्मेदारी है कि वे राज्य सरकार के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर मंच की संस्थापक मधु शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक विनोद शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement