jaipur news : declared new national executive of Akhil Bharatiya Digambar Jain Yuva Parishad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 4:25 am
Location
Advertisement

अभा. दिगंबर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उदयभान जैन बने राष्ट्रीय महामंत्री

khaskhabar.com : बुधवार, 20 जून 2018 6:03 PM (IST)
अभा. दिगंबर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उदयभान जैन बने राष्ट्रीय महामंत्री
जयपुर। श्रुतपंचमी पर्व एवं युवा परिषद के आधारस्तंभ व परामर्श प्रमुख पीठाधीश स्वस्ति रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के जन्मदिवस पर महाराष्ट्र के ऋषभदेवपुरम्-मांगीतुंगी में अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद की नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।

इस अवसर पर कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार सर्वानुमति से स्वामीजी ने डॉ. जीवन प्रकाश जैन को पुन: युवा परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके उदयभान जैन-जयपुर को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जैन-जयपुर का मनोनयन किया गया।
इसी के साथ केन्द्रीय पदाधिकारियों में बिजेन्द्र कुमार जैन-दिल्ली को कार्याध्यक्ष, इंजी. गुणसागर जैन- दिल्ली व प्रद्युम्न कुमार जैन-दिल्ली को उपाध्यक्ष, प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन को मंत्री तथा विकास जैन, दिल्ली को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
समारोह में नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का तिलक, माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और ज्ञानमती माताजी के चरणों में श्रीफल भेंट करके सभी ने उनका आशीर्वाद लिया। इस समारोह में युवा परिषद बुलेटिन के नवीन अंक का विमोचन स्वामीजी ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने e-Labh.com वेबसाइट बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इससे जैन व्यवसायी और जैन ग्राहकों के मध्य विशेष छूट पर व्यापारिक लाभ समाज में प्राप्त होगा।
इस मौके पर युवा परिषद के पदाधिकारियों ने परामर्श प्रमुख पीठाधीश रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी का जन्मदिवस मनाया। युवा परिषद के डॉ. जीवन प्रकाश जैन, उदयभान जैन, प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन, दिलीप जैन, पं. सतेन्द्र जैन, रितेश जैन, अरिहंत जैन आदि ने स्वामीजी को माल्यार्पण के साथ सम्मान पत्र प्रदान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement