jaipur news : Congress is dreaming of coming to power in the rajasthan : Pareek-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:27 pm
Location
Advertisement

राज्य में सत्ता में आने का सपना देख रही है कांग्रेस : पारीक

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 3:42 PM (IST)
राज्य में सत्ता में आने का सपना देख रही है कांग्रेस : पारीक
जयपुर। राज्य में सत्ता में आने का सपना देख रही कांग्रेस भाजपा पर झूठे व तथ्यहीन आरोप लगाने से बाज आए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश पारीक ने कहा कि कांग्रेस नेता अपने कारनामे याद करें, उनके नेताओं के कारनामे जनता भूली नहीं है। भ्रष्टाचार और दुष्कर्म जैसे मामले में कांग्रेस नेता और मंत्री फंसे हुए थे। कांग्रेस चुनाव नजदीक देख सक्रिय हो रही है, जबकि पूरे साढ़े चार साल में कांग्रेस ने जनता की समस्याओं के लिए कोई संघर्ष नहीं किया और न ही विधानसभा में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई, जबकि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर जन-योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में हमेशा तत्पर रहे है।

पारीक ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ नारे दिए, भाजपा ने करके दिखाया। आज प्रदेश में गांव-गरीब और किसान का चहुंमुखी विकास हुआ है। सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज गरीब प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज करवा सकता है, बेटियां साइकिल और स्कूटी पर स्कूल जा रही हैं, सस्ती दरों पर नाश्ता व भोजन मिल रहा है, गरीब को घर का आसरा मिल रहा है, किसान को बिजली मिल रही है, हर क्षेत्र में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पारीक ने कहा कि प्रेस काँफ्रेंस व बयान के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अपनी राजस्थान में उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement