jaipur news : Chief Minister Vasundhara Raje no-attention in the districts affected by drought : former minister ashok gehlot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 9:15 am
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री गौरव यात्रा में मस्त, किसान अकाल से त्रस्त : गहलोत

khaskhabar.com : सोमवार, 24 सितम्बर 2018 7:25 PM (IST)
मुख्यमंत्री गौरव यात्रा में मस्त, किसान अकाल से त्रस्त : गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि औसत से कम बरसात होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में अकाल की स्थिति बन गई है, लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तो राजनीतिक उद्देश्य को लेकर यात्रा में मस्त हैं, इस ओर उनका कोई ध्यान नहीं है। वे तो केवल थोथी घोषणाएं कर ही आत्ममुग्ध हो रही हैं।
गहलोत ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में आवश्यकतानुरूप बरसात नहीं होने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। पर्याप्त वर्षा के अभाव में किसानों की फसलें खराब हो गई हैं, उनकी आशाएं धूमिल हो रही हैं। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, पाली इत्यादि जिलों में अकाल की स्थिति किसानों के लिए अधिक परेशानी का सबब बन गई है। इन जिलों में एक दशक पूर्व के अकाल के समान ही हालात बन गए हैं। राज्य के हजारों गांवों में पशुओं के लिए चारे-पानी के अभाव की स्थिति बन गई है, जिससे पशुपालकों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का ध्यान कभी भी किसानों की समस्याओं की ओर नहीं रहा। पहली बार राज्य के किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement