jaipur news : bone kalash of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee will bring Jaipur on August 22-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:13 am
Location
Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश 22 अगस्त को जयपुर लाएंगे

khaskhabar.com : मंगलवार, 21 अगस्त 2018 10:37 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश 22 अगस्त को जयपुर लाएंगे
जयपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश 22 अगस्त दोपहर 12 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली से जयपुर लाए जाएंगे। जयपुर एयरपोर्ट से इन अस्थि कलशों को भाजपा प्रदेश मुख्यालय ले जाया जाएगा। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलशों को विसर्जन के लिए 23 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय से सुबह 9 बजे सड़क मार्ग द्वारा राजस्थान में तीन जगहों के लिए ले जाया जाएगा। अस्थिओं का विसर्जन चंबल नदी (कोटा), पुष्कर सरोवर और बेणेश्वर धाम में किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement