jaipur news : BJP to ensure his accountability instead of bashing Congress : sachin Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:49 am
Location
Advertisement

कांग्रेस को कोसने की जगह अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करे भाजपा : पायलट

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 9:07 PM (IST)
कांग्रेस को कोसने की जगह अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करे भाजपा : पायलट
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा कांग्रेस के प्रति आपत्तिजनक बयानबाजी किए जाने को प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता से उपजी बौखलाहट का परिचायक बताया है।
पायलट ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जानते हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में हर मोर्चे पर जनता के जनादेश का अपमान किया है, इसलिए वे अपने कार्यकर्ताओं से सिर्फ अपने चुनाव चिह्न को याद रखने का आह्वान कर रहे हैं और केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता में प्रचारित करने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह का यह आह्वान इस बात का सूचक है कि भाजपा की प्रदेश सरकार के पास अपने कार्यकाल की एक भी उपलब्धि ऐसी नहीं है, जिसे रेखांकित कर जनता के बीच में चर्चा की जा सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही वे गैर मुद्दों को हवा दे रहे हैं, ताकि जनता का ध्यान सरकार की नाकामी पर से हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश गत समय में भाजपा के राज के दौरान हर मोर्चे पर पिछड़ गया है और सरकार की वादाखिलाफी व नाकामी को उजागर कर कांग्रेस पार्टी अब तक सरकार से जनता से जुड़े 27 प्रश्न पूछ चुकी है, परन्तु एक भी प्रश्न का मुख्यमंत्री ने उत्तर नहीं दिया है, इससे पता चलता है कि कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करना चाहती है उन सभी मोर्चों पर प्रदेश की भाजपा सरकार विफल रही है।

पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग निराश है, यही कारण है कि 40 हजार तकनीकी विद्युतकर्मी, हजारों ग्राम सेवक, बीडीओ राजधानी में महापड़ाव डाले हुए हैं। रोडवेज ने चक्का जाम कर रखा है, जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में विद्युत, ग्रामीण विकास व परिवहन व्यवस्था ठप हो गई है। स्थानीय निकाय व स्वायत्त शासन विभाग के कनिष्ठ अभियंता विद्युत अभियंताओं के साथ अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक, नर्सिंग कर्मियों, मंत्रालिक कर्मचारियों, प्रबोधकों आदि के द्वारा भी राजधानी में धरने-प्रदर्शन कर सरकार की निरंकुश कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने गत समय में भ्रष्टाचार को संस्थागत कर नीहित स्वार्थ साधे हैं और नौकरशाही पर दबाव बनाकर अनियमितताओं को अंजाम दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी आभास है कि सरकार की कार्यप्रणाली जनविरोधी रही है, इसलिए भाजपा के अध्यक्ष खुद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और उन्हें हर कार्यक्रम में निराशा हाथ लग रही है, क्योंकि उनकी बैठकों में उम्मीद से बहुत कम लोग भाग ले रहे हैं।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement