jaipur news : jaipur news : large demonstration of power employees in jaipur, 11 electricity workers started a hunger strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:40 pm
Location
Advertisement

11 बिजलीकर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल, गुरुवार को क्या होगा जानने के लिए यहां पढ़ें...

khaskhabar.com : बुधवार, 19 सितम्बर 2018 11:05 PM (IST)
11 बिजलीकर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल, गुरुवार को क्या होगा जानने के लिए यहां पढ़ें...
जयपुर। तकनीकी कर्मचारियों को ग्रेड पे 2400 एवं कनिष्ठ अभियंताओं को 4800 ग्रेड पे देने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन महापड़ाव बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। महापड़ाव के तीसरे दिन सरकार एवं निगम प्रशासन द्वारा वार्ता के लिए नहीं बुलाने के विरोध में बुधवार को 11 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गए। साथ ही मांगें नहीं माने जाने पर गुरुवार को चौथे दिन हजारों कर्मचारियों के भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की गई। वहीं सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए बुधवार शाम सद्बुद्धि यज्ञ भी किया गया।

जयपुर शहर की बिजली आपूर्ति संभालने वाली निजी कंपनी एफआरटी के सदस्य भी बुधवार को महापड़ाव स्थल पर पहुंचे एवं महापड़ाव को समर्थन दिया। साथ ही जल्द ही मांगें पूरी नहीं होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी। बुधवार शाम को हजारों कर्मचारियों ने सरकार एवं निगम प्रशासन को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ कर आहुतियां दीं। महापड़ाव के तीसरे दिन विभिन्न संगठनों ने अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन की घोषणा की एवं मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में साथ में बैठने की घोषणा की। इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधीक्षण अभियंता जेपीडीसी बी.एल. जाट सहित कई संगठनों के पदाधिकारी धरनास्थल पहुंचे।

ये पदाधिकारी बैठे भूख हड़ताल पर
बुधवार को महापड़ाव के तीसरे दिन एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के बाड़मेर जिला अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह, जिलाध्यक्ष जयपुर संजय मिश्रा, जयपुर संभाग अध्यक्ष महेश गुर्जर, अजमेर जिला सदस्य कृष्ण कुमार, बेजोड़ से शिवप्रकाष गोस्वामी, इंटक के प्रदेश सचिव रईस अहमद, विक्रमसिंह मीणा, पीयर्स के अरुण यादव, केएमएस से भरत गुर्जर, एटक के प्रदेश उप सचिव मनोज बघेल एवं प्रदेश सचिव बनवारी लाल मीणा ने भूख हड़ताल शुरू की।

तीसरे दिन भी नहीं हुई वार्ता

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement