जयपुर। दुनिया में हेरिटेज और कल्चर के लिए मशहूर जयपुर में होने वाली जयपुर मैराथन ब्राजील के कार्निवाल से कम नहीं होगी। मैराथन के लिए विदेशों से भी एंट्री आना शुरू हो गई हैं। मैराथन के हैड मुकेश मिश्रा के अनुसार पूरी दुनिया में इस बार जयपुर मैराथन के लिए रोड शो शुरू हो गए हैं। यही कारण है कि 5 फरवरी 2017 को होने वाली जयपुर मैराथन के लिए दुनियाभर के रनर्स संपर्क में हैं। वे अपनी एंट्री सुनिश्चित करा रहे हैं। फरवरी माह मैराथन के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है, ऐसे में दुनियाभर के रनर्स और आयोजकों में इसे लेकर बेहद उत्साह है।
पहली बार फुल मैराथन