Jaipur: Devotees line up to offer prayers to Lord Shiva Temple, on the occasion of MahaShivRatri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:59 am
Location
Advertisement

जयपुर में शिवरात्रि पर शिवमंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगे बम-बम भाेले के नारे, यहां देखें फोटो

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 11:19 AM (IST)
जयपुर में शिवरात्रि पर शिवमंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगे बम-बम भाेले के नारे, यहां देखें फोटो
जयपुर। प्रदेश में आज महाशिवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छोटी काशी जयपुर में भी महाशिवरात्रि का पर्व पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ श्रद्धालु मना रहे हैं।
जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ पहुंचने लग गई । मंदिर में महादेव के जयकारों की धूम रही। शहर के अन्य मंदिरों में अल सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने और पूजा करने पहुंचने लगे थे।

शिवरात्रि पर चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वरजी, रामगंज के ओंडा महादेव, छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव,क्वींस रोड वैशालीनगर स्थित झारखंड महादेव, बनीपार्क के जंगलेश्वर महादेव, झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव, विद्याधर नगर के भूतेश्वर महादेव, धूलेश्वर महादेव व जाट का कुआं के महादेव मंदिर में पूजा करने के लिए लम्बी-लम्बी लाइनें लगी हुई थी। यहां पर मेले सा माहौल बना हुआ था। शिवालयों में श्रद्धालु दूध मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement