मिस्टर सुपर नेशनल में जयपुर के जितेश का जलवा, पोलैंड में 3 को फाइनल
khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 08:10 AM (IST)
जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में पले-बढ़े जितेश ठाकुर दुनियाभर में सबसे हैंडसम बॉयज दर्शाने वाली ‘मिस्टर सुपरनेशनल-2016’ की रेस में शामिल हो गए हैं। विगत सात दिनों से पोलैंड में वे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई देशों के 40 प्रतिभागियों को टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि, जितेश मिस्टर इंडिया फोटोजनिक रहे हैं और अब वह 3 दिसंबर को मिस्टर सुपरनेशनल के फाइनल राउंड के लिए लोगों को अट्रैक्ट कर रहे हैं। यह कॉम्पिटिशन बुधवार को शुरू होकर विभिन्न चरणों से गुजरते हुए अंतिम पड़ाव तक पहुंचने वाला है। जितेश जयपुर के रहने वाले हैं। वह पिछले वर्ष मिस्टर इंडिया की दौड़ में शामिल हुए तब फाइनलिस्ट के साथ मिस्टर इंडिया फोटोजनिक टाइटल जीता। अब वह विश्वस्तर के कॉम्पिटिशन में उतर चुके हैं। उनके पिता नरेश कुमार ने बताया कि जितेश की जीत की लालसा सिर्फ उन्हें ही नहीं है बल्कि उसके दोस्तों को भी है। वह इसके लिए दुनिया के 40 देशों से आए प्रतिभागियों मुकाबला जो कर रहा है। जितेश को सोशल-साइट्स पर खासी पॉपुलरिटी और रेस्पॉन्स मिल रहा है। भारतीय सोशल यूजर्स ने फेसबुक पर उन्हें एक ही दिन में 3 हजार लाइक्स दिए हैं। जितेश के मुताबिक, प्रतियोगिता में उनकी एंट्री पहले ही दिन से शानदार रही है और जजेस भी खासे प्रभावित हुए हैं। अब वह मिस्टर सुपर नेशनल के फाइनल राउंडअप को विन कर पाएंगे या नहीं यह फैसला इंटरनेट यूजर्स के वोट करेंगे। आयोजकों ने ‘मिस्टर सुपर नेशनल’ प्रतियोगिता में उन्हीं यूथ्स को महत्व दिया है, जिन्होंने तारीफ बटोरी। जिन्हें फेसबुक पर ज्यादा लाइक्स व शेयर मिलेंगे और जो इंटरनेट यूजर्स के अधिकतम वोट हासिल कर पाएंगे वह विनर घोषित किए जाएंगे। मिस्टर सुपरनेशनल के फेसबुक पेज पर सभी प्रतिभागियों के फोटो पोस्ट किए गए हैं। इनमें जिसे सबसे अधिक लाइक मिलेंगे उसे मिस्टर इंटरनेट टाइटल दिया जाएगा।
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो