Advertisement
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर भक्तों के लिए फिर से खोला गया

एसओपी के अनुसार, सभी भक्तों को कोविड -19 टीकाकरण पत्र (दो खुराक लेने का) या 96 घंटे के भीतर किए गए कोविड -19 नकारात्मक प्रमाण पत्र (आरटी-पीसीआर) के साथ अपना फोटो आईडी कार्ड लाना आवश्यक होगा।
सभी भक्तों के लिए मंदिर के अंदर और बाहर हर समय मास्क पहनना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुमार्ना लगाया जाएगा और उन्हें प्रवेश करने से मना किया जा सकता है।
भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करना होगा। सभी के द्वारा कोविड के उचित व्यवहार को सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रवर्तन किया जाएगा। भक्तों को कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार हर समय शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


