Jabalpur: Car collapsed from bridge, 4 people killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:02 am
Location
Advertisement

जबलपुर : बेकाबू कार पुलिया से गिरी, 4 लोगों की मौत

khaskhabar.com : रविवार, 06 अगस्त 2017 12:44 PM (IST)
जबलपुर : बेकाबू कार पुलिया से गिरी, 4 लोगों की मौत
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से नीचे गिर गई, जिसके कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर के विजयनगर का एक परिवार कार से पाटन से शाहपुरा की ओर जा रहा था, तभी अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह पुलिया से नीचे जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा पाटन थाना क्षेत्र में सुबह साढ़े नौ बजे हुआ। इसमें राजेंद्र धर्मपुरिया (72), मीरा धर्मपुरिया (64), संगीता (50) और प्रशांत दुबे (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजेंद्र धर्मपुरिया को मामूली चोट आई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement