Advertisement
जाट आरक्षण: अबतक 11 की मौत, यातायात ठप, हालात बेकाबू

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे एक समिति बनाकर सरकार के साथ बातचीत के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि भी़ड के साथ किसी तरह की बातचीत नहीं हो सकती है। प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि लोग अपने घरों को लौट जाएं। सरकार ने उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया है। हालांकि उन्होंने मांग मान लिए जाने के बारे में दिए गए बयान का कोई ब्योरा नहीं दिया।
पूर्वी सीएम बीएस हुड्डा ने कहा---
ज्यादातर जाट नेताओं ने यह आंदोलन तबतक खत्म ना करने की बात कही, जब तक कि सरकार जाट समुदाय को आबीसी वर्ग में शामिल नहीं कर लेती। उधर हरियाणा के पूर्व सीएम बीएस हुड्डा ने कहा कि प्रदर्शनकारी जाट समुदाय के लोगों से कानून-व्यवस्ता बनाए रखने और विरोध वापस लेने की अपील करने के लिए वह रविवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हडताल शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विरोध ने ऎसा मो़ड ले लिया है कि इससे किसी का फायदा नहीं होने वाला है। कुछ लोग मारे भी गए हैं और मैं उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं, लेकिन जिस तरह से पूरे हालात बेकाबू हो गए हैं उससे संपत्ति का भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
रेल और सडक परिवहन ठप---
हरियाणा भर में रेल और स़डक परिवहन ठप हो गया है। दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, चंडीगढ़ समेत कई प़डोसी राज्यों में भी इसका बहुत असर प़ड रहा है। इन राज्यों का परिवहन भी प्रभावित हुआ है। हरियाणा से होकर गुजरने वालीं कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा जगह-जगह स़डकें खोद देने और बंद कर देने के कारण स़डक यातायात भी बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है।
7 रेलवे स्टेशन को फूका---
जाट आंदोलन के कारण 800 से भी ज्यादा ट्रेनों की सेवा पर असर पडा है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य भर के 7 से भी ज्यादा स्टेशनों को जला दिया है। कई जगह भारी तोडफोड की गई है। झज्जर, बूढ़ा खे़डा, जुलाना, पिल्लू खे़डा सहित 7 रेलवे स्टेशनों को भी़ड ने जला दिया।
Advertisement
प्रमुख खबरें
से
Advertisement
Traffic
Features



