नई दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के शासनकाल में सर्जिकल
स्ट्राइक किए जाने से जुड़े कांग्रेस के दावे के बीच तत्कालीन डीजीएमओ का
एक अहम बयान सामने आया है। 2012-14 के बीच यूपीए शासनकाल में डीजीएमओ रहे
लेफ्टिनेंट जनरल (रि) विनोद भाटिया ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले
कश्मीर (पीओके) में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पहली बार की गई है, ऐसा पहले कभी
नहीं हुआ है।
भाटिया ने कहा, ‘पाकिस्तान ने हमारे धैर्य की सीमा को तोड़
दिया था। उन्होंने लक्ष्मण रेखा पार कर ली थी और इसका उन्हें खामियाजा
भुगतना पड़ा।’ गौरतलब है कि कांग्रेस ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि
यूपीए के शासनकाल में भी इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। पूर्व
डीजीएमओ ने कहा कि वे एलओसी पर हुए ऑपरेशन थे, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक
नहीं। यह एलओसी में पहली सर्जिकल स्ट्राइक है।