Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी की इटली के कलाकारों ने जमकर की प्रशंसा, बोले- यादगार रहा अनुभव

निकोलो मेलोची ने इसे अपने लिए यादगार अवसर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सामने पूरी टीम के साथ प्रस्तुति देना शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से कुछ शब्दों में बातचीत करने का भी मौका मिला। वहीं एक अन्य कलाकार सिमोन मैटिएलो ने कहा कि पूरा कार्यक्रम बहुत आनंदमय था। प्रधानमंत्री मोदी कलाकारों की प्रस्तुति से जुड़ाव महसूस कर रहे थे।
लियो वर्तुन्नी ने कार्यक्रम के माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भरपूर बताते हुए कहा कि वहां मौजूद भारतीय समुदाय का अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा, "वहां जबरदस्त ऊर्जा थी और हम भारतीय लोगों का अपने प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम महसूस कर सकते थे। वहां उत्सव और ऊर्जा का एक दिलचस्प मेल था।"
मार्टिना अर्गाडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कलाकारों की प्रस्तुति को बेहतरीन बताया। उन्होंने इस अवसर के लिए रोम स्थित भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया। मार्टिना अर्गाडा ने कहा, "उन्होंने (पीएम मोदी) हमसे कहा कि प्रस्तुति बेहतरीन थी। हम रोम में भारतीय दूतावास के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमें भारतीय प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति देने का अवसर दिया।"
वहीं, कथक कलाकार रोसेला फेनेली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में कथक प्रस्तुति देना उनके लिए बेहद भावुक और खास अनुभव रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में उन्हें भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा।
फेनेली ने कहा, "यह मेरे और मेरे दोस्तों के लिए बहुत अच्छा अनुभव था। हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इसलिए हमारी भावनाएं बहुत उमड़ रही थीं। मैं इस अवसर को एक बहुत अच्छा अनुभव मानती हूं और मुझे उम्मीद है कि हम भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल पाएंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


