It is necessary for the welfare of the farmers for the development of the country.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:12 pm
Location
Advertisement

देश के विकास के लिए किसानों का कल्याण करना जरूरी - सत्यपाल सिंह

khaskhabar.com : शुक्रवार, 02 नवम्बर 2018 7:29 PM (IST)
देश के विकास के लिए किसानों का कल्याण करना जरूरी - सत्यपाल सिंह
जींद । केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। इस देश के विकास के लिए किसानों का कल्याण करना बहुत जरूरी है। हमारी सरकार देश को आगे बढ़ाने के लिए दीनबंधु सर छोटूराम के दिखाए मार्ग पर चलकर किसानों का कल्याण कर रही है।
केन्द्रीय मंत्री ने यह बात जींद के सी.आर.के. कॉलेज में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करते हुए कही। इस सेमिनार का विषय बदलते भारत में जन हितेषी योजनाएं एवं सुशासन की भूमिका रहा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम ने जीवन पर्यन्त किसान, मजदूर तथा गरीब तबके के उत्थान के लिए काफी काम किए। उन्होंने सन् 1903-04 में एक ऐसा कानून बनवाया, जिसके तहत निर्धारित ब्याज दर से अधिक पैसा वसूल नहीं किया जा सकता था। यहीं नहीं उन्होंने अनेक ऐसे कानून बनवाएं, जिससे किसानों, मजदूरों एवं गरीब तबके के लोगों के लिए विकास का मार्ग प्रशस्थ हुआ। आज वर्तमान सरकार भी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश का आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर जाति, धर्म, सम्प्रदाय एवं क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र के विकास के लिए नीतियां एवं कल्याणकारी योजनाएं तैयार की है। इनकी न केवल देश बल्कि विदेशों में भी जमकर प्रशंसा हो रही है। फिलहाल भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाला देश बना हुआ है। उन्होंने केन्द्र सरकार की मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वरोजगार शुरू करने के लिए पहले कार्यालयों में लंबी-लंबी लाईने लगी रहती थी। इन सब को खत्म करने के लिए लगभग सभी योजनाओं का ऑनलाइन कर दिया गया है। जिससे भ्रष्टाचार तो खत्म हुआ ही है साथ ही लोगों को भी बड़ी राहत प्रदान हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement