Advertisement
इजरायल : नेतन्याहू के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी ने व्हाइट हाउस का निमंत्रण स्वीकारा

सूत्रों के अनुसार, लेकिन गेंट्ज नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस जाने के विरोध में थे।
अमेरिका की शांति योजना के प्रकाशन का समय विवादित है। ट्रंप ने इसे डील ऑफ द सेंचुरी (सदी का समझौता) बताया है।
इजरायल में मार्च में आम चुनाव होने हैं और अंतरिम सरकार के पास देश की भविष्य की सीमाओं जैसे मुद्दों पर दूरगामी निर्णय लेने का अधिकार नहीं है।
फिलिस्तीन अभी तक इस योजना पर वार्ता का हिस्सा नहीं बना है।
इजरायल के प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी हैं और सुनवाई से बचने की उनकी याचिका पर उसी समय सुनवाई होगी जब वे वाशिंगटन में होंगे।
यह योजना इजरायल की दक्षिणपंथी सरकार के बहुत पक्ष में मानी जा रही है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


