चेन्नई में छुपा है ISIS के आतंक का ‘ट्रेलर’, एजेंसियां जुटी जांच में
khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 10:36 AM (IST)
जयपुर। प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आतंक का ‘ट्रेलर’ चेन्नई में छिपा है। यह चौंकाने वाला खुलासा एटीएस की सीकर से गिरफ्त में आए आईएसआईएस के फंडिंग मैनेजर जमील अहमद की सोशल साइट चेटिंग से हुआ है। आईएस के ‘ट्रेलर’ का लिंक सिराज व उसकी फिलीपींस की महिला दोस्त से भी रहा है। खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों ने अब चेन्नई में चार युवा सहित अन्य संदिग्धों पर निगरानी बढ़ा दी है। ये वे लोग हैं, जो जमील को हवाला के जरिए फंडिंग दुबई भेजने के साथ ही जिहादी भी बनना चाहते थे। 16 नवम्बर को एटीएस ने सीकर से जमील अहमद को गिरफ्तार किया था। इससे पहले एनआईए और आईबी ने निगरानी में जमील से सोशल साइट टेलीग्राम, किक और स्योरस्पोट के जरिए जुड़े दक्षिण एशिया लोगों की डिटेल जुटाई थी। इनमें 50 से अधिक ऐसे कोड आईडी या लोगों के नाम मिले, जो जमील और फिलीपींस की महिला से जुड़े थे। इन्हीं में चेन्नई के चार ‘हक’ नाम के युवा हैं। इनमें एक का नाम ‘ट्रेलर हक’ उर्फ ‘ट्रेलर’ है। अभी तक यह मालूम नहीं हुआ है कि ये ‘ट्रेलर हक’ या ‘ट्रेलर’ कौन है। यह किसी का नाम है या आईएसआईएस की दी गई ‘कोड आईडी’ है। ऐसे ही कुछ ‘कोड आईडी’ हैदराबाद के भी हैं। इंटरसेप्ट हुए नाम और कोड आईडी जमील के साथ ही फिलीपींस की महिला से भी सोशल साइट के जरिए सम्पर्क में थे।
हर लिंक पर विशेष नजर अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS