चित्तौडग़ढ़। किसानों को शीत ऋतु में रात्रि में बिजली देने के स्थान पर दिन में बिजली आपूर्ति की मांग करते हुए कांग्रेस ने प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आडिट के नाम पर अधिक राशि वसूली रोकने की मांग की। चित्तौडगढ़़ के पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई कि पहले अल्पवृष्टि तथा बाढ़ में अतिवृष्टि से किसानों की फसले बरबाद हो गई, लेकिन इस बार रबी की बुवाई को लेकर किसान आशांवित है, लेकिन सिंचाई के लिए किसानों को रात्रि में विद्युत आपूर्ति की जाती है जिससे किसान बहुत ज्यादा परेशान है। इसके निवारण के लिए विभाग किसानों को सवेरे 6 बजे से 12 बजे तक बिजली दी जाए।
ज्ञापन में बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में 45 ग्राम पंचायतों के बीच 32 सब ग्रीड स्टेशनों की स्थापना कर आपूर्ति की गई। जिससे बिजली आपूर्ति तंत्र मजबूत हो ऐसे में किसानों को दिन में बिजली दी जाए। ज्ञापन में मांग की गई कि विजिलेंस के नाम अनियमितताओं को टारगेट दिए जा रहे है जिससे किसानों में भय व्याप्त है, जिसकी व्यवस्था में तुरन्त सुधार किया जाना अनिवार्य है। ज्ञापन देते समय पूर्व विधायक जाड़ावत के साथ ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोकचन्द जाट सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी