irish passenger arrested after abused and assaulted air india crew member-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:32 am
Location
Advertisement

नशे में धुत महिला का विमान में उत्पात, क्रू मेंबर को दी गाली और ...

khaskhabar.com : बुधवार, 14 नवम्बर 2018 11:34 AM (IST)
नशे में धुत महिला का विमान में उत्पात, क्रू मेंबर को दी गाली और ...
मुंबई। एयर इंडिया की मुंबई से लंदन फ्लाइट में सफर कर रही नशे में चूर एक महिला यात्री ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में एक बिजनस क्लास आइरिश यात्री ने विमान के क्रू सदस्यों के साथ बदसलूकी की। महिला यात्री ने एयर होस्टेस को अपने क्रिमिनल लॉयर के रूप में अपने मानवाधिकार कार्यों के बारे में बताते हुए गाली देने लगी। महिला यात्री ने एक क्रू सदस्य को थप्पड़ भी जड़ दिया। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करने के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस पूरी घटना को एक केबिन क्रू मेंबर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस वीडिया में महिला यात्री 40 से ज्यादा बार अपशब्द बोली। यह घटना एयर इंडिया फ्लाइट एआई-131 में 10 नवंबर की है। एक सूत्र ने बताया, महिला यात्री सीट नंबर 1जे पर बैठी थी। रेड वाइन की दो क्वॉर्टर बोतल पीने के बाद वह इकॉनमी क्लास के वॉशरूम में गई। जहां उन्होंने सिगरेट का धुआं उड़ाया लेकिन स्मोक अलार्म नहीं बजा।

इसके बाद वह अपनी सीट पर लौटी और वाइन की 2 क्वॉर्टर बोतल और पी ली। इसके बाद वह चिल्ला कर बात करने लगी। सूत्र ने बताया, जब उसने एक और बोतल की मांग की तो क्रू ने इनकार कर दिया। इस पर महिला ने उसे डेजर्ट ट्रॉली में धकेलने की धमकी दी। इसके बाद उसने वाइन की खुली बोतल देखी और बिना इजाजत के उसे अपने पास रख लिया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement