Iran urges US to take first step to return to nuclear deal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान का परमाणु समझौते में वापसी के लिए अमेरिका से पहला कदम उठाने का आग्रह

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मार्च 2021 5:22 PM (IST)
ईरान का परमाणु समझौते में वापसी के लिए अमेरिका से पहला कदम उठाने का आग्रह
तेहरान| ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने बुधवार को कहा कि अमेरिका को 2015 के परमाणु समझौते में लौटने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए, जिसे औपचारिक रूप से संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के रूप में जाना जाता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जरीफ ने कहा, "अमेरिका ने खुद जेसीपीओए छोड़ा और डील में लौटने के लिए उसे ही पहला कदम उठाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि पहले समस्या को हल करना चाहिए, और फिर जैसा कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने कहा है कि ईरान इस समझौते को लागू करेगा। साल 2018 में वाशिंगटन के जेसीपीओए को छोड़ने और ईरान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के बाद, तेहरान ने धीरे-धीरे सौदे के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं के कुछ हिस्सों से किनारा कर लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement