Advertisement
मंडियों में धान की आवक जारी

विभिन्न जिलों की मंडियों में धान आवक की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि अबतक जिला करनाल में सर्वाधिक 17.49 लाख मीट्रिक टन से अधिक, जबकि जिला कुरुक्षेत्र में 11.42 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई। इसी प्रकार, जिला अंबाला में 8.82 लाख मीट्रिक टन से अधिक, फतेहाबाद में 8.46 लाख मीट्रिक टन से अधिक, कैथल में 7.75 लाख मीट्रिक टन से अधिक, यमुनानगर में 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक, सोनीपत में 2.69 लाख मीट्रिक टन से अधिक, सिरसा में 2.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक, जींद में 1.92 लाख मीट्रिक टन से अधिक, पंचकूला में 1.61 लाख मीट्रिक टन से अधिक, पानीपत में 1.39 लाख मीट्रिक टन से अधिक, पलवल में 1.21 लाख मीट्रिक टन से अधिक, हिसार में 1.20 लाख मीट्रिक टन से अधिक, रोहतक में 47,872 मीट्रिक टन, फरीदाबाद में 14,148 मीट्रिक टन और मेवात में 8,653 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा की मंडियों में अब तक 2.69 लाख मीट्रिक टन से अधिक बाजरे की आवक हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष अब तक 1.80 लाख मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई थी। बाजरे की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 2.67 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीद की गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


