Advertisement
कोचिंग छात्र लक्ष्य को मिली दो करोड़ की इंटरनेशनल स्कॉलरशिप

कोटा में भी दो साल स्कॉलरशिप से की पढ़ाई
लक्ष्य ने बताया कि प्रारंभिक पढ़ाई लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती नगर में हुई। मैं शुरू से ही अमरीकी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का इच्छुक था। कोटा से बेहतर तैयारी कहीं नहीं हो सकती थी। 10वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद कोटा आया और आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए एलन करियर इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया। जो सोचकर आया था, उससे भी बेहतर माहौल यहां मिला। एलन के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बहुत सपोर्ट किया। कोटा में भी लक्ष्य ने स्कॉलरशिप से पढ़ाई की। यहां एलन ने दो साल की फीस में 90 प्रतिशत की छूट तो दी ही, हॉस्टल व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई। यहां नेशनल लेवल का कम्पीटिशन तथा इंटरनेशनल लेवल का एक्सपोजर मिला। अच्छे पढऩे वाले दोस्तों के साथ-साथ अच्छे पढ़ाने वाले टीचर्स मिले। यही कारण रहा कि 2015 में आईजेएसओ में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद एस्ट्रोनोमी ओलम्पियाड में ब्रोंज मेडल हासिल किया। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में 13वां स्थान प्राप्त किया।
यूनिवर्सिटी ऑफ पैनीसिलिवेनिया में लूंगा प्रवेश
लक्ष्य ने बताया कि इसी उद्देश्य के तहत कोटा में पढ़ाई की थी। अब यूनिवर्सिटी ऑफ पैनीसिलिवेनिया में प्रवेश लूंगा, क्योंकि वहां यूजी स्तर पर रिसर्च की अच्छी सुविधाएं हैं। मैं कम्प्यूटर इंजीनियरिंग व फीजिक्स में पढ़ाई करना चाहता हूं। आगे की पढ़ाई भी विदेश में ही करूंगा। थयोरिटिकल फिजिक्स में रिसर्च करने की इच्छा रखता हूं। रिसर्च में रुचि एनसाइक्लोपीडिया पढऩे से जागी, यह आदत पापा ने विकसित की। उन्होंने कक्षा 6 में मुझे रीडिंग हेबिट डवलप करने के लिए एनसाइक्लोपीडिया लाकर दिया। मेरी जिज्ञासा बढ़ती गई और मुझमें बहुत कुछ जानने की इच्छा जागी। यही कारण है कि रिसर्च की तरफ रुझान बढ़ा।
तारे देखने का शौक
लक्ष्य ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ म्यूजिक व तारे देखने का भी शौक है। जब भी समय मिलता है सिंथेसाइजर बजाता हूं। यही नहीं छत पर जाकर टेलीस्कोप से तारे भी देखता हूं। इसी से मेरी एस्ट्रोनोमी में रूचि जागी। मेरे इसी शौक के कारण पापा ने टेलीस्कोप दिलवाया।
मां का सबसे बड़ा योगदान
लक्ष्य ने कहा कि मेरे लिए मां अल्का शर्मा ही सबकुछ है। मेरी पढ़ाई के लिए मां ने हर तरह से साथ दिया। पापा कुंजबिहारी शर्मा कनाडा में सीए हैं। बड़ी बहन भी वहीं से मेडिसिन की पढ़ाई कर रही है। यहां मां मेरे साथ रह रहीं हैं। पहले लखनऊ और फिर दो साल तक कोटा में कोचिंग के दौरान साथ रहीं। मेरा पूरी तरह से ख्याल रखा, मेरी जरूरतों का ध्यान रखा। मां मुझे हर कदम पर प्रेरित करती हैं।
नियमित पढ़ाई ही सफलता
लक्ष्य ने बताया कि सफलता का सिर्फ एक ही मंत्र है, वो है नियमित पढ़ाई। हम रोज की पढ़ाई रोज पूरी करेंगे तभी हम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। खेलकूद व अन्य गतिविधियां भी होनी चाहिए लेकिन पढ़ाई की कीमत पर कुछ नहीं होना चाहिए। जब पढऩा है तो पढ़ाई ही होनी चाहिए। मैं ओलम्पियाड की परीक्षाएं देने जाता था तो क्लासेज अटेण्ड नहीं कर पाता था। ऐसे में बाद में अधिक पढ़ाई करके सिलेबस कवर करता था।
एलन करियर इंस्टीट्यूट के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि लक्ष्य प्रतिभाशाली विद्यार्थी है। ऐसे विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरे इसके लिए एलन हमेशा मदद को तैयार रहता है। लक्ष्य ने इससे पहले भी कई परीक्षाओं में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। ऐसे विद्यार्थियों पर कोटा को भी गर्व होता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



