Interlocking Tiles will be built at a cost of Rs 1 Crore 41 Lakh: Rao Narbir Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:03 am
Location
Advertisement

1 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जायेंगी: राव नरबीर सिंह

khaskhabar.com : सोमवार, 17 जून 2019 7:28 PM (IST)
1 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जायेंगी: राव नरबीर सिंह
चंडीगढ़। हरियाणा के लोक निर्माण राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में पडऩे वाली राम विहार कॉलोनी की गलियों में लगभग एक करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएंगी। इसके अलावा, उन्होंने कॉलोनी के साथ ही बने अजीत स्टेडियम में स्थानीय निवासियों की मांग पर एथलेटिक्स ट्रैक तथा बास्केटबॉल ग्राउंड बनाने के निर्देश भी नगर निगम के अधिकारियों को दिए।

राव नरबीर सिंह ने आज राम विहार कॉलोनी में सडक़ों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने उपरांत स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नगर निगम क्षेत्र में सभी कॉलोनियों की गलियों में साइन बोर्ड लगवाएं ताकि बाहर से आने वाले लोगों को पता ढूंढने में कोई दिक्कत न आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement