Insult of the tricolor in Taranagar municipality in churu district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:09 pm
Location
Advertisement

तारानगर नगरपालिका में हुआ तिरंगे का अपमान

khaskhabar.com : बुधवार, 16 अगस्त 2017 2:13 PM (IST)
तारानगर नगरपालिका में हुआ तिरंगे का अपमान
तारानगर(चूरू)। देशभर में आज तिरंगे के गौरव को लेकर जहां तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, वहीं चूरू जिले की तारानगर तहसील के नगरपालिका कार्यालय में नगरपालिका प्रशासन और पार्षदों के बीच तिरंगे का ऐसा अपमान हुआ है जिसे देखकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जायेगा।

तारानगर नगरपालिका में देश की शान और सम्मान का प्रतीक तिरंगे को उतारते वक्त ना केवल तिरंगे को उल्टा लहराया गया,अपितु लहराते हुए तिरंगे की डंडी को तोड़ दिया गया। ये करतूत है तारानगर नगरपालिका की है।

यहाँ मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय में वित्त समिति अध्यक्ष राकेश जांगिड़ ने उल्टा तिरंगा फहराया और पास में खड़े नगरपालिका आयुक्त व पार्षद ने झंडे को जिस अपमान के साथ समेट लिया, वह शर्मनाक है। पूरे घटनाक्रम के दो विडियो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे हैं। तारानगर नगरपालिका ने ध्वज संहिता का उलन्घन कर तिरंगे का सरेआम अपमान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement