दृष्टिबाधित विद्यालय में बेहतर व्यवस्था के निर्देश
khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 6:33 PM (IST)
लखनऊ। उत्तर
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने
बुधवार को मोहान रोड स्थित राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय तथा राज्य की सांस्कृतिक
विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर नाराजगी जताते हुए
उन्होंने इन विद्यालयों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को
दिए।
राजकीय
दृष्टि बाधित विद्यालय के निरीक्षण के दौरान राजभर ने पाया कि विद्यालय में बिजली नहीं
थी और वहां का इनवर्टर भी खराब पड़ा हुआ था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि
विद्यालय में सोलर ऊर्जा की व्यवस्था करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे। विद्यालय
भवन की रंगाई पुताई की खराब हालात पर उन्होंने नाराजगी जताई, जिस पर उन्हें बताया गया कि भवन
की रंगाई पुताई 1995 के बाद से नहीं हुई है, जिस पर उन्होंने रंगाई पुताई की शीघ्र व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।