Innova-tractor collision four injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इनोवा-ट्रैक्टर की भिड़ंत में चार घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 4:45 PM (IST)
इनोवा-ट्रैक्टर की भिड़ंत में चार घायल
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर इलाके में राजमार्ग पर इनोवा और ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। उन्हें पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीबीएम पुलिस के अनुसार हादसे में घायल चारों लोग इनोवा में सवार थे। इनमें से दो की हालत समाचार लिखे जाने तक नाजुक बनी हुई थी। बताया जाता है कि राजमार्ग पर लूणकरणसर और महाजन के बीच हुई इस दुघर्टना में रफ्तार से जा रही इनोवा सामने की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में घायल हुए इनोवा चालक आशिफ, सत्येन्द्र, सूरज सोनी और महावीर शामिल हैं। इनमें से आशिफ और सूरज सोनी की हालत थोड़ी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों गाडिय़ां अपनेे कब्जे में ले लीं। यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरें
यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement