भरतपुर। आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर हंतरा गांव के समीप सडक़ पार कर रही छह साल की एक मासूम को बुधवार को ट्रक ने कुचल दिया। मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हंतरा निवासी विनोद कुमार जाट की पुत्री अनीता अपनी बहन के साथ सडक़ पार कर रही थी। बहन के सडक़ पार कर जाने के बाद अनीता सडक़ पार नहीं कर सकी और ट्रक की चपेट में आ गई। नदबई थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के संबंध में थानाधिकारी ने बताया कि मौके से भागे ट्रक को डहरा पुलिस चौकी पर पकड़ लिया गया। डॉक्टरो को मौके पर ही बुला मासूम अनिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।