Injured trekker airlifted from Jammu and Kashmir glacier -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:32 am
Location
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर : ग्लेशियर में फंसे घायल ट्रेकर को बचाया गया

khaskhabar.com : शनिवार, 08 सितम्बर 2018 3:24 PM (IST)
जम्मू एवं कश्मीर : ग्लेशियर में फंसे घायल ट्रेकर को बचाया गया
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में कालोहोई ग्लेशियर से शनिवार को एक घायल ट्रेकर को एयरलिफ्ट किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दो ट्रेकर जिनकी पहचान नवीद जिलानी और आदिल शाह के रूप में हुई है, वे शुक्रवार को ग्लेशियर के दरार में गिर गए और दोनों की मौत हो गई, जबकि तीसरे ट्रेकर हाजिक बेग को बचा लिया गया और इलाज कराया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि दोनों मृत ट्रेकर्स के शवों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement