Injured by bullet The Judge wife death, Son battling for life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:58 pm
Location
Advertisement

जज की पत्नी ने दम तोडा, बेटे की हालत नाजुक, आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

khaskhabar.com : रविवार, 14 अक्टूबर 2018 7:19 PM (IST)
जज की पत्नी ने दम तोडा, बेटे की हालत नाजुक, आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर
गुरुग्राम। गुरुगाम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्रीकांत शर्मा की पत्नी और बेटे पर शनिवार को हुए हमले में उनकी पत्नी की मेदांता अस्पताल में देर रात इलाज़ के दौरान मौत हो गई है। जबकि बेटे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हमले में जज की पत्नी को दो गोलियां लगी थी।

जज की पत्नी की मौत के बाद अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पर हाईकोर्ट समेत कई प्रदेश के जज पहुंच गए हैं। अस्पताल में हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। हाइकोर्ट के जस्टिस ग्रोवर, एडीजीपी पीके अग्रवाल भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई प्रदेशों के जज मेदांता पहुंचे। हत्या के आरोपी पुलिसकर्मी को न्यायाधीश के सामने पुलिस ने पेश किया। जहां से उसे चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी पुलिसकर्मी ने ही जज को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी थी। आरोपी के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि उसने पैसे लेकर धर्म परिवर्तन किया है। घटनास्थल से फरार हो गए हेड कॉन्स्टेबल महिपाल (32) को गुडग़ांव-फरीदाबाद मार्ग से दबोच लिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम की घटनाक्रम पर दुख जताया है।

गुरुग्राम के डीसीपी पूर्व सुलोचना गजराज ने बताया कि हम उस आरोपी का रिमांड लेकर उससे जान पाएंगे कि क्यों उसने गोलियां चलाई। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने शनिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की पत्नी और बेटे को क्यों गोली मार दी, जांच चल रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement