Influential persons against left transcends municipal bulldozer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रसूखदारों को छोड़ अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर निगम का बुलडोजर

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अगस्त 2017 8:36 PM (IST)
रसूखदारों को छोड़ अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर निगम का बुलडोजर
बीकानेर। हाईकोर्ट के आदेशों से बीकानेर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को स्टेशन रोड से रानीबाजार चौराहे तक अतिक्रमण को ध्वस्त किया। मंगलवार को नगर निगम के अधिकारी भारी पुलिस दल के साथ अतिक्रमण तोड़ते नजर आए। उनके द्वारा कुछ रसूखदार लोगों के अतिक्रमण नहीं हटाना भी चर्चा का विषय बना रहा। इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा चार जेसीबी मशीन और आधा दर्जन ट्रैक्टर लगाए गए व दो उपायुक्तों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। साथ ही मास्टर प्लान के अनुसार सड़कों को मापा जाने लगा। निगम उपायुक्त ताज मोहम्मद ने बताया कि इन सभी अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी कर दिए थे और अधिकांश ने खुद अपना सामान भी बाहर निकाल लिया। इस अभियान में लोगों द्वारा पक्षपात करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निगम नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेशों से बीकानेर शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ी गई, लेकिन अभियान में भेदभाव बरता गया। कुछ लोगो के रेम्प और सीढ़ियां नहीं तोड़ा जाना सवालों के घेरे में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement